rookhsat jahaan se hoke jo pahuncha behisht men | रूख़सत जहाँ से होके जो पहुँचा बहिश्त में

  - Shajar Abbas

रूख़सत जहाँ से होके जो पहुँचा बहिश्त में
हूरों ने मेरा सदक़ा उतारा बहिश्त में

ये हज़रत-ए-फ़रहाद के पैरों हैं आने दो
ये कहके इक फरिश्ता पुकारा बहिश्त में

मुझको जनाब-ए-क़ैस ने जब आके दी सदा
हैरत से देखता था फरिश्ता बहिश्त में

मैं था जनाब-ए-क़ैस थे फ़रहाद-ओ-हीर थे
क्या ख़ूब लग रहा था नज़ारा बहिश्त में

लब्बैक हीर-ओ-क़ैस ऐ लब्बैक या फ़रहाद
मैंने शजर लगाया ये नारा बहिश्त में

  - Shajar Abbas

Shajar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Shajar Shayari Shayari