shajar jis vaqt pahuncha gulsitaan men | शजर जिस वक़्त पहुँचा गुलसिताँ में

  - Shajar Abbas

शजर जिस वक़्त पहुँचा गुलसिताँ में
लगा ऐसा के जा पहुँचा जिनाँ में

मनाएँगे ख़ुशी हम हो के फ़ारिग़
अभी मसरूफ़ हैं आह-ओ-फ़ुग़ाँ में

लहू रोता है जो सुनता है सुनकर
है कितना दर्द मेरी दास्ताँ में

बना देगी मुझे दुश्मन ये तेरा
अगर आएगी दौलत दरमियाँ में

वो बोला था बहुत अच्छी है दुनिया
मिला दी मैंने भी हाँ उसकी हाँ में

  - Shajar Abbas

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari