shaaya jo shayari ki tumhaari kitaab ho | शाया जो शायरी की तुम्हारी किताब हो

  - Shajar Abbas

शाया जो शायरी की तुम्हारी किताब हो
तहरीर उस
में मुझ पे शजर एक बाब हो

ज़ुल्फ़-ए-सियाह-फ़ाम रूख़-ए-जान से हटें
तो फिर नमू नगर में मेरे माहताब हो

रौनक है जिससे सारे गुलिस्ताँ में 'इश्क़ के
तुम बा-ख़ुदा मता-ए-गिराँ वो गुलाब हो

क़ल्ब-ए-हज़ी ये कहता है फ़ुर्क़त में आपकी
मय ख़ारी मयक़दे में हो और बे हिसाब हो

कल रात ख़्वाब-ए-शीरीं में देखी है सल्तनत
वाज़-ए-नजूमी अब मेरी ता'बीर-ए-ख़्वाब हो

ये एतिबार_ए_लग्ज़िश_ए_पा हो उरूज़ पर
हाकिम से राहरौ को अगर बारयाब हो

ये आरज़ू-ए-क़ल्ब-ए-तपाँ हैं मता-ए-जाँ
हाथों पे हो हिना तेरे रूख़ पर नक़ाब हो

परवरदिगार रख ले दुआ का मेरी भरम
मेरे गुनाहगार पे नाज़िल अज़ाब हो

इक शाहज़ादी महव-ए-तकल्लुम हैं शाह से
क्यूँँ न मुनाफ़िकों का कलेजा कबाब हो

जो राहरों जहान में मंज़िल से दूर हैं
मंज़िल मेरे इलाही उन्हें दस्तियाब हो

  - Shajar Abbas

Kitaaben Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Kitaaben Shayari Shayari