"इश्क़"
ख़ुदा ने हम को भेजा है ज़मीं पर इश्क़ करने को
चलो आओ ख़ुदा के हुक्म को मानो हसीं लड़की
चलो मिल कर ख़ुदा के हुक्म की तकमील करते हैं
चलो हम इश्क़ करते हैं चलो हम इश्क़ करते हैं
सुना है इश्क़ से जो अपने दामन को बचाता है
ख़ुदा उस शख़्स से राज़ी नहीं नाराज़ होता है
ख़ुदा की साथ में मिल कर करें ख़ुशनूदी हम हासिल
तुम्हें हम अपना दिल दे दें हमें तुम दे दो अपना दिल
हमारी बात को समझो ख़ुदा के हुक्म को मानो
हसीं लड़की उठो आओ चलो इक़्दाम करते हैं
ख़ुदा को राज़ी करते हैं चलो हम इश्क़ करते हैं
— Shajar Abbas















