mujhe ab kabhi vo rulaata nahin hai | मुझे अब कभी वो रुलाता नहीं है

  - SHIV SAFAR

मुझे अब कभी वो रुलाता नहीं है
वो पहले के जैसे सताता नहीं है

जिसे याद करके मैं शायर बना हूॅं
वही अब मुझे याद आता नहीं है

उसे दूर इतना किया हूॅं कि उसकी
ख़बर चाँद भी अब बताता नहीं है

था जाएज़ तुम्हारा मुझे छोड़ जाना
मुझे ख़ुद भी चेहरा ये भाता नहीं है

मुहब्बत तो छोड़ो यहाँ हम सेे कोई
अदावत भी दिल से निभाता नहीं है

  - SHIV SAFAR

Aaina Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SHIV SAFAR

As you were reading Shayari by SHIV SAFAR

Similar Writers

our suggestion based on SHIV SAFAR

Similar Moods

As you were reading Aaina Shayari Shayari