लाश मेरी जल रही है

साँस लेकिन चल रही है

ग़मज़दा हूँ इस लिए मैं
ज़िन्दगी दलदल रही है

चाँदनी की गुफ़्तुगू भी
ख़ुशनुमा हर पल रही है

ग़म मुसलसल आ रहे हैं
जो ख़ुशी थी टल रही है

दौर जैसा भी रहा हो
ज़िन्दगी चंचल रही है

इस लिए रौशन हैं आँखें
माँ मेरा काजल रही है

— Shivsagar Sahar

More by Shivsagar Sahar

Other ghazal from the same pen

See all from Shivsagar Sahar →

Khushi Shayari

Shers of khushi.

All Khushi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling