पूछ रहे हो आख़िर है क्या जंगल में
जो भी भटके उन का रस्ता जंगल में
किस को इश्क़ के रस्ते में आसानी हुई
तू भी भटकी मैं भी भटका जंगल में
वो ही काम करेगा तेरे इलाज में बस
इक वो जंगली फूल मिलेगा जंगल में
सारे परिंदे इंग्लिश बोल रहे है अब
इक लड़की ने ऐसा पढ़ाया जंगल में
प्यार में इतना तेरा पागलपन ठीक नहीं
रात गए मिलने को बुलाया जंगल में
जंगल वाले ही साथ नहीं देते है यहाँ
पेड़ यहाँ कटता जंगल का जंगल में
घर पे बुला के क्या दे देना है तुम ने
ठीक था अच्छा ख़ासा बैठा जंगल में
रो-रो के मुझ से कहते है पेड़ सभी
यार तू पहले क्यूँ नहीं आया जंगल में















