dost kirdaar mar nahin jaata | दोस्त किरदार मर नहीं जाता

  - Tiwari Jitendra

दोस्त किरदार मर नहीं जाता
मौत आने से डर नहीं जाता

लाश सीने लगा के बैठा है
उसके इल्ज़ाम सर नहीं जाता

आने वाले से यार दिक्कत है
दिल में आता है घर नहीं जाता

रोज़ कहता है जान तुम ही हो
यार मिलने को पर नहीं जाता

घोंसला देख करके रोता है
इक परिंदा तो घर नहीं जाता

बोल बैठी न छोड़ जाना दिल
यार मैं उसके दर नहीं जाता

  - Tiwari Jitendra

Mehboob Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Tiwari Jitendra

As you were reading Shayari by Tiwari Jitendra

Similar Writers

our suggestion based on Tiwari Jitendra

Similar Moods

As you were reading Mehboob Shayari Shayari