घाव मेरे हरा करे कोई

क्यूँ तुम्हें बद-दुआ करे कोई

कैसे कैसों के हाथ आई है
इश्क़ तेरा भला करे कोई

बे-कली ख़त्म होती जाती है
ज़ख़्म को फिर हवा करे कोई

शर्त है क़त्ल हो मेरा और ये
काम भी बे-वफ़ा करे कोई

रूह छालों से भर गई हो जब
ज़ख़्म से ही सजा करे कोई

— Aatish Alok

More by Aatish Alok

Other ghazal from the same pen

See all from Aatish Alok →

Anjam Shayari

Shers of anjam.

All Anjam Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling