achchhe se yaar dekhna hai tumhein | अच्छे से यार देखना है तुम्हें

  - Aatish Indori

अच्छे से यार देखना है तुम्हें
आख़िरी बार देखना है तुम्हें

हर कोई कहता है तुम्हें तितली
बन के गुल यार देखना है तुम्हें

तोड़ दूँ आँसुओं की हद-बंदी
दर्द का ज्वार देखना है तुम्हें

हाँ न कुछ भी नहीं कहोगे तुम
पूरा बाज़ार देखना है तुम्हें

आया कैसे हूँ देखते यह हो
मेरा मेयार देखना है तुम्हें

आतिश इंदौरी

  - Aatish Indori

Phool Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Phool Shayari Shayari