बेवजह के ख़याल आते हैं
रात दिन एहतिमाल आते हैं
तेरा जब भी ख़याल आता है
मन में ढेरों सवाल आते हैं
आपको एक बार क्या देखा
ख़्वाब में अब ग़ज़ाल आते हैं
वस्ल की रात ख़त्म होने पर
हिज्र के माह-ओ-साल आते हैं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Judai Shayari Shayari