jo hal socha tha vo nikala gaya hai | जो हल सोचा था वो निकाला गया है

  - Aatish Indori

जो हल सोचा था वो निकाला गया है
कई बार सिक्का उछाला गया है

मेरे शे'र ख़ारिज हुये एक मुद्दत
समंदर से गौहर निकाला गया है

यहाँ लड़कियाँ दो हैं और एक चॉइस
मुझे सिक्के जैसा उछाला गया है

वहाँ रोशनी की ज़रूरत है आतिश
जहाँ से ये पत्थर उछाला गया है

  - Aatish Indori

Raushni Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Raushni Shayari Shayari