khud chalo raasta nahin chaltaa | ख़ुद चलो रास्ता नहीं चलता

  - Aatish Indori

ख़ुद चलो रास्ता नहीं चलता
'इश्क़ में पैंतरा नहीं चलता

जिसको जाना है वो तो जाएगा
'इश्क़ का वास्ता नहीं चलता

देखिए 'इश्क़ एक जंगल है
रास्तों का पता नहीं चलता

एक लम्बा समय गुज़रने दो
चार दिन में पता नहीं चलता

गाँव को अब महानगर समझो
हादसों का पता नहीं चलता

  - Aatish Indori

Rishta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Rishta Shayari Shayari