bewafaai to dii hi judaai bhi dii | बेवफ़ाई तो दी ही जुदाई भी दी

  - Aatish Indori

बेवफ़ाई तो दी ही जुदाई भी दी
जिस्म चीरा तो चीरा ख़लाई भी दी

दर्द के साथ उसने दवाई भी दी
बेवफ़ा क्यूँँ हुआ यह सफ़ाई भी दी

सिर्फ़ उसने जुदाई दी है यूँँ न था
भूलने की उसे रहनुमाई भी दी

उसने खोला नहीं पर पता था मुझे
उस वफ़ादार ने बेवफ़ाई भी दी

  - Aatish Indori

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari