meraa itnaa khyaal kar lete | मेरा इतना ख़याल कर लेते

  - Aatish Indori

मेरा इतना ख़याल कर लेते
कोई मुश्किल सवाल कर लेते

इतना मुझ पर नवाल कर लेते
हिज्र का कुछ मलाल कर लेते

तुमको जब मेरी इतनी चिंता थी
मुझ सेे रिश्ता बहाल कर लेते

'उम्र भर के लिए बिछड़ना था
मिल के थोड़ा धमाल कर लेते

यार बोसे में और मज़ा आता
थोड़ा चहरे को लाल कर लेते

सीधा सीधा जबाब चाहिए था
सीधा सीधा सवाल कर लेते

मैं तो ग़म भी नहीं कमा पाया
आप लेकिन कमाल कर लेते

  - Aatish Indori

Tasawwur Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Tasawwur Shayari Shayari