लम्हा-दर-लम्हा तिरी राह तका करती है

एक खिड़की तिरी आमद की दुआ करती है

सिलवटें चीख़ती रहती हैं मिरे बिस्तर की
करवटों में ही मिरी रात कटा करती है

वक़्त थम जाता है अब रात गुज़रती ही नहीं
जाने दीवार-घड़ी रात में क्या करती है

चाँद खिड़की में जो आता था नहीं आता अब
तीरगी चारों तरफ़ रक़्स किया करती है

मेरे कमरे में उदासी है क़यामत की मगर
एक तस्वीर पुरानी सी हँसा करती है

— Abbas Qamar

More by Abbas Qamar

Other ghazal from the same pen

See all from Abbas Qamar →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling