ग़म का मौसम बीत गया सो रोना क्या

कल के ग़म को आज के दिन में बोना क्या

ठीक है हम इक-दूसरे के महबूब नहीं
लेकिन मेरे दोस्त तो अब भी होना क्या

और बहुत से काम पड़े हैं करने के
अश्कों के सत-रंगे हार पिरोना क्या

जिस को मेरी हालत का एहसास नहीं
उस को दिल का हाल सुना कर रोना क्या

बे-शक सारी रात कटी है आँखों में
अब उजयारा फैल गया तो सोना क्या

तुम ने हँसते हँसते नाता तोड़ लिया
लेकिन सच सच बतलाओ ख़ुश होना क्या

— Afzaal Firdaus

More by Afzaal Firdaus

Other ghazal from the same pen

See all from Afzaal Firdaus →

Ehsaas Shayari

Shers of ehsaas.

All Ehsaas Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling