राह भोला हूँ मगर ये मिरी ख़ामी तो नहीं

मैं कहीं और से आया हूँ मक़ामी तो नहीं

ऊँचा लहजा है फ़क़त ज़ोर-ए-दलाएल के लिए
ऐ मिरी जाँ ये मिरी तल्ख़-कलामी तो नहीं

उन दरख़्तों को दुआ दो कि जो रस्ते में न थे
जल्दी आने का सबब तेज़-ख़िरामी तो नहीं

तेरी मसनद पे कोई और नहीं आ सकता
ये मिरा दिल है कोई ख़ाली असामी तो नहीं

मैं हमा-वक़्त मोहब्बत में पड़ा रहता था
फिर किसी दोस्त से पूछा ये ग़ुलामी तो नहीं

बरतरी इतनी भी अपनी न जता ऐ मिरे इश्क़
तू 'नदीम'-ओ-'ज़की' ओ 'काशिफ़'-ओ-'कामी' तो नहीं

— Afzal Khan

More by Afzal Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Afzal Khan →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling