क़लम दिल में डुबोया जा रहा है

नया मंशूर लिक्खा जा रहा है

मैं कश्ती में अकेला तो नहीं हूँ
मिरे हमराह दरिया जा रहा है

सलामी को झुके जाते हैं अश्जार
हवा का एक झोंका जा रहा है

मुसाफ़िर ही मुसाफ़िर हर तरफ़ हैं
मगर हर शख़्स तन्हा जा रहा है

मैं इक इंसाँ हूँ या सारा जहाँ हूँ
बगूला है कि सहरा जा रहा है

'नदीम' अब आमद आमद है सहर की
सितारों को बुझाया जा रहा है

— Ahmad Nadeem Qasmi

More by Ahmad Nadeem Qasmi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Nadeem Qasmi →

Nadii Shayari

Shers of nadii.

All Nadii Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling