aap kahein to gulshan hai | आप कहें तो गुलशन है

  - Ahmad Zafar

आप कहें तो गुलशन है
वर्ना दिल इक मदफ़न है

आग लगी है साँसों में
हाए ये कैसा सावन है

उन से मेरी बात न पूछ
उन से मेरी अन-बन है

पंछी पंछी सहम गया
दोस्त ये अच्छा गुलशन है

तारीकी मिट जाएगी
मिशअल मिशअल रौशन है

वक़्त की हर आवाज़ 'ज़फ़र'
मेरे दिल की धड़कन है

  - Ahmad Zafar

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Zafar

As you were reading Shayari by Ahmad Zafar

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Zafar

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari