जब तक अपने दिल में उन का ग़म रहा
हसरतों का रात दिन मातम रहा
हिज्र में दिल का न था साथी कोई
दर्द उठ उठ कर शरीक-ए-ग़म रहा
कर के दफ़्न अपने पराए चल दिए
बेकसी का क़ब्र पर मातम रहा
सैकड़ों सर तन से कर डाले जुदा
उन के ख़ंजर का वही दम-ख़म रहा
आज इक शोर-ए-क़यामत था बपा
तेरे कुश्तो का 'अजब आलम रहा
हसरतें मिल मिल के रोतीं यास से
यूँँ दिल-ए-मरहूम का मातम रहा
ले गया ता कू-ए-यार 'अहसन' वही
मुद्दई कब दोस्तों से कम रहा
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ahsan Marahravi
our suggestion based on Ahsan Marahravi
As you were reading Duniya Shayari Shayari