agar vo KHud hi bichhad jaane ki dua karega | अगर वो ख़ुद ही बिछड़ जाने की दुआ करेगा

  - Aisha Ayyub

अगर वो ख़ुद ही बिछड़ जाने की दुआ करेगा
तो उस से बढ़ के मिरे साथ कोई क्या करेगा

सुना है आज वो मरहम पे चोट रक्खेगा
मुझी से मुझ को भुलाने का मशवरा करेगा

तरस रही हैं ये आँखें उस एक मंज़र को
जहाँ से लौट के आने का दुख हुआ करेगा

अगर ये फूल है मेरी बला से मुरझाए
अगर ये ज़ख़्म है मालिक उसे हरा करेगा

मैं जानती हूँ कि जितना ख़फ़ा भी हो जाए
वो मेरे शहर में आया तो राब्ता करेगा

मैं उस से और मोहब्बत से पेश आऊँगी
जो मेरे हक़ में कोई 'आइशा' बुरा करेगा

  - Aisha Ayyub

Basant Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aisha Ayyub

As you were reading Shayari by Aisha Ayyub

Similar Writers

our suggestion based on Aisha Ayyub

Similar Moods

As you were reading Basant Shayari Shayari