jo khayal the na qayaas the vahii log mujh se bichhad ga.e | जो ख़याल थे न क़यास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए

  - Aitbar Sajid

जो ख़याल थे न क़यास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए
जो मोहब्बतों की असास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए

जिन्हें मानता ही नहीं ये दिल वही लोग मेरे हैं हम-सफ़र
मुझे हर तरह से जो रास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए

मुझे लम्हा-भर की रफ़ाक़तों के सराब और सताएँगे
मिरी उम्र-भर की जो प्यास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए

ये ख़याल सारे हैं 'आरज़ी ये गुलाब सारे हैं काग़ज़ी
गुल-ए-आरज़ू की जो बास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए

जिन्हें कर सका न क़ुबूल मैं वो शरीक-ए-राह-ए-सफ़र हुए
जो मिरी तलब मिरी आस थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए

मिरी धड़कनों के क़रीब थे मिरी चाह थे मिरा ख़्वाब थे
वो जो रोज़-ओ-शब मिरे पास थे वही लोग मुझ से बिछड़ गए

  - Aitbar Sajid

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aitbar Sajid

As you were reading Shayari by Aitbar Sajid

Similar Writers

our suggestion based on Aitbar Sajid

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari