जितना हो पाए तुम से पिलाओ उदास हूँ
बस आज मेरे काम आ जाओ उदास हूँ
ऐसे नहीं मिलेगा सुकूँ पीने में मुझे
कोई ये बात याद दिलाओ उदास हूँ
साक़ी वही शराब वही मय-कदा वही
आँखों को कुछ नया तो दिखाओ उदास हूँ
मुझ को यहाँ तलक जो ले आए हो शुक्रिया
अब बस पिलाओ और पिलाओ उदास हूँ
क्या तुम ये चाहते हो दुआएँ मिले तुम्हें
ये बात संग-दिल को बताओ उदास हूँ
इस मय-कदास आज निकलना है मय हो कर
साग़र से अपना हाथ हटाओ उदास हूँ
Read Full