na haasil hua sabr-o-aaraam dil kana niklaa kabhi tum se kuchh kaam dil ka | न हासिल हुआ सब्र-ओ-आराम दिल का

  - Akbar Allahabadi

न हासिल हुआ सब्र-ओ-आराम दिल का
न निकला कभी तुम से कुछ काम दिल का

मोहब्बत का नश्शा रहे क्यूँँ न हर-दम
भरा है मय-ए-इश्क़ से जाम दिल का

फँसाया तो आँखों ने दाम-ए-बला में
मगर 'इश्क़ में हो गया नाम दिल का

हुआ ख़्वाब रुस्वा ये इश्क़-ए-बुताँ में
ख़ुदा ही है अब मेरे बदनाम दिल का

ये बाँकी अदाएँ ये तिरछी निगाहें
यही ले गईं सब्र-ओ-आराम दिल का

धुआँ पहले उठता था आग़ाज़ था वो
हुआ ख़ाक अब ये है अंजाम दिल का

जब आग़ाज़-ए-उल्फ़त ही में जल रहा है
तो क्या ख़ाक बतलाऊँ अंजाम दिल का

ख़ुदा के लिए फेर दो मुझ को साहब
जो सरकार में कुछ न हो काम दिल का

पस-ए-मर्ग उन पर खुला हाल-ए-उल्फ़त
गई ले के रूह अपनी पैग़ाम दिल का

तड़पता हुआ यूँँ न पाया हमेशा
कहूँ क्या मैं आग़ाज़-ओ-अंजाम दिल का

दिल उस बे-वफ़ा को जो देते हो 'अकबर'
तो कुछ सोच लो पहले अंजाम दिल का

  - Akbar Allahabadi

Ishq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akbar Allahabadi

As you were reading Shayari by Akbar Allahabadi

Similar Writers

our suggestion based on Akbar Allahabadi

Similar Moods

As you were reading Ishq Shayari Shayari