लिखा है मुझ को भी लिखना पड़ा है

जहाँ से हाशिया छोड़ा गया है

अगर मानूस है तुम से परिंदा
तो फिर उड़ने को पर क्यूँ तोलता है

कहीं कुछ है कहीं कुछ है कहीं कुछ
मिरा सामान सब बिखरा हुआ है

मैं जा बैठूँ किसी बरगद के नीचे
सुकूँ का बस यही एक रास्ता है

क़यामत देखिए मेरी नज़र से
सवा नेज़े पे सूरज आ गया है

शजर जाने कहाँ जा कर लगेगा
जिसे दरिया बहा कर ले गया है

अभी तो घर नहीं छोड़ा है मैं ने
ये किस का नाम तख़्ती पर लिखा है

बहुत रोका है इस को पत्थरों ने
मगर पानी को रास्ता मिल गया है

— Akhtar Nazmi

More by Akhtar Nazmi

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Nazmi →

Sooraj Shayari

Shers of sooraj.

All Sooraj Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling