न आप आए न बेदाद-ए-इंतिज़ार गई

ये रात फिर मिरी आँखों से आज हार गई

लिए हुए कोई अफ़्साना-ए-बहार गई
सबा चमन से बहुत आज सोगवार गई

हुई जो सुब्ह तो अश्कों से जगमगा उट्ठी
जो आई शाम तो यादों से मुश्क-बार गई

इसी निगाह ने मारा अलम-परस्तों को
वही निगाह मिरी ज़िंदगी सँवार गई

ज़मीन-ए-कू-ए-मलामत भी ख़ैर राह में थी
कहाँ कहाँ लिए मौज-ए-ख़िराम-ए-यार गई

— Akhtar Saeed Khan

More by Akhtar Saeed Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Akhtar Saeed Khan →

Nazar Shayari

Shers of nazar.

All Nazar Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling