gham-e-zamaana nahin ik azaab hai saaqi | ग़म-ए-ज़माना नहीं इक अज़ाब है साक़ी

  - Akhtar Shirani

ग़म-ए-ज़माना नहीं इक अज़ाब है साक़ी
शराब ला मिरी हालत ख़राब है साक़ी

शबाब के लिए तौबा अज़ाब है साक़ी
शराब ला मुझे पास-ए-शबाब है साक़ी

उठा पियाला कि गुलशन पे फिर बरसने लगी
वो मय कि जिस का क़दह माहताब है साक़ी

निकाल पर्दा-ए-मीना से दुख़्तर-ए-रज़ को
घटा में किस लिए ये माहताब है साक़ी

तू वाइ'ज़ों की न सुन मय-कशों की ख़िदमत कर
गुनह सवाब की ख़ातिर सवाब है साक़ी

ज़माने-भर के ग़मों को है दावत-ए-ग़र्रा
कि एक जाम में सब का जवाब है साक़ी

कलाम जिस का है मेराज 'हाफ़िज़'-ओ-'ख़य्याम'
यही वो 'अख़्तर'-ए-ख़ाना-ख़राब है साक़ी

  - Akhtar Shirani

Gunaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Gunaah Shayari Shayari