un ko bulaaein aur vo na aayein to kya karen | उन को बुलाएँ और वो न आएँ तो क्या करें

  - Akhtar Shirani

उन को बुलाएँ और वो न आएँ तो क्या करें
बेकार जाएँ अपनी दुआएँ तो क्या करें

इक ज़ोहरा-वश है आँख के पर्दों में जल्वागर
नज़रों में आसमाँ न समाएँ तो क्या करें

माना कि सब के सामने मिलने से है हिजाब
लेकिन वो ख़्वाब में भी न आएँ तो क्या करें

हम लाख क़स
में खाएँ न मिलने की सब ग़लत
वो दूर ही से दिल को लुभाएँ तो क्या करें

बद-क़िस्मतों का याद न करने पे है ये हाल
अल्लाह अगर वो याद ही आएँ तो क्या करें

नासेह हमारी तौबा में कुछ शक नहीं मगर
शाना हिलाएँ आ के घटाएँ तो क्या करें

मय-ख़ाना दूर रास्ता तारीक हम मरीज़
मुँह फेर दें उधर जो हवाएँ तो क्या करें

रातों के दिल में याद बसाएँ किसी की हम
'अख़्तर' हरम में वो न बुलाएँ तो क्या करें

  - Akhtar Shirani

Religion Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Akhtar Shirani

As you were reading Shayari by Akhtar Shirani

Similar Writers

our suggestion based on Akhtar Shirani

Similar Moods

As you were reading Religion Shayari Shayari