ab darmiyaañ koi bhi shikaayat nahin bachi | अब दरमियाँ कोई भी शिकायत नहीं बची

  - Aks samastipuri

अब दरमियाँ कोई भी शिकायत नहीं बची
या'नी क़रीब आने की सूरत नहीं बची

अब और कोई सदमा नहीं झेल सकता मैं
अब और मेरी आँखों में हैरत नहीं बची

ख़ामोशियों ने अपना असर कर दिया शुरूअ'
अब रिश्ते को सदा की ज़रूरत नहीं बची

हर सम्त सिर्फ़ बात मोहब्बत की है रवाँ
या'नी जहाँ में आज मोहब्बत नहीं बची

फ़ुर्सत के वक़्त 'इश्क़ से महरूम मैं रहा
फिर ऐसा वक़्त आया कि फ़ुर्सत नहीं बची

  - Aks samastipuri

Shama Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aks samastipuri

As you were reading Shayari by Aks samastipuri

Similar Writers

our suggestion based on Aks samastipuri

Similar Moods

As you were reading Shama Shayari Shayari