अगरचे सब यहाँ सस्ता पड़ेगा

तुम्हें बस इश्क़ ही महँगा पड़ेगा

मुसव्विर से उलझने की सज़ा है
हमें तस्वीर में रहना पड़ेगा

मिरी आँखों में तुम बच कर उतरना
यहाँ अश्कों का इक दरिया पड़ेगा

सभी किरदार गर रखने हैं ज़िंदा
कहानी में हमें मरना पड़ेगा

तुम्हें भी अच्छे हम लगने लगे हैं
सुनो तुम को भी पछताना पड़ेगा

घड़ी सच बोलने की आ गई है
हमें दानिस्ता हकलाना पड़ेगा

चरस से बचने को तुम कह रहे हो
यक़ीनन इश्क़ से बचना पड़ेगा

— Aks samastipuri

More by Aks samastipuri

Other ghazal from the same pen

See all from Aks samastipuri →

Dariya Shayari

Shers of dariya.

All Dariya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling