कुछ एक रोज़ में मैं चाहतें बदलता हूँ

अगर न सीट मिले तो बसें बदलता हूँ

हर एक रोज़ वो पहचान कैसे लेती है
हर एक रोज़ तो मैं आहटें बदलता हूँ

हमेशा तुम को शिकायत रही जमाऊँ न हक़
तो सुन लो आज मैं अपनी हदें बदलता हूँ

कराहती हैं ये बिस्तर की सिलवटें मेरी
तमाम रात मैं यूँ करवटें बदलता हूँ

ख़ुदा का शुक्र है आदत नहीं बने हो तुम
कुछ एक रोज़ में मैं आदतें बदलता हूँ

— Aks samastipuri

More by Aks samastipuri

Other ghazal from the same pen

See all from Aks samastipuri →

Neend Shayari

Shers of neend.

All Neend Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling