आज़माने की क्या ज़रूरत है

गर मुहब्बत है तो मुहब्बत है

उस का भी दिल नहीं था रुकने का
मैं ने भी कह दिया इजाज़त है

शाइरों की नज़र से मत देखो
दुनिया दरअस्ल ख़ूब-सूरत है

लौट आया मेरा अकेलापन
अब किसी की कहाँ ज़रूरत है

"अक्स" बेहद नसीब वाले हो
तुम को मरने की भी सहूलत है

— Aks samastipuri

More by Aks samastipuri

Other ghazal from the same pen

See all from Aks samastipuri →

Mohabbat Shayari Collection

Shers of mohabbat shayari collection.

All Mohabbat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling