क़फ़स के होश उड़ते जा रहे थे

परिंदे पर कतरते जा रहे थे

ख़मोशी शोर करती जा रही थी
सो हम चैनल बदलते जा रहे थे

इधर भी ज़िंदगी बस कट रही थी
उधर भी पेड़ गिरते जा रहे थे

न जाने ज़ेहन में क्या चल रहा था
सभी को काल करते जा रहे थे

हमारी जान भी गिरवी पड़ी थी
हमारे लोग मरते जा रहे थे

सिवा इक शोर के मंज़िल नहीं कुछ
लिहाज़ा अक्स चलते जा रहे थे

— Aks samastipuri

More by Aks samastipuri

Other ghazal from the same pen

See all from Aks samastipuri →

Manzil Shayari

Shers of manzil.

All Manzil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling