andaaz-e-mukhtalif hooñ main shaayad kaha na ho | अंदाज़-ए-मुख़्तलिफ़ हूँ मैं शायद कहा न हो

  - Ankit Yadav

अंदाज़-ए-मुख़्तलिफ़ हूँ मैं शायद कहा न हो
आँखों में देख लो मिरी गर आइना न हो

जितनी हसीन शाम है उतनी हसीन आप
मैं सोच में हूँ कैसे कोई बेवफ़ा न हो

बनने का तुमको शौक़ है बन जाओ ऐसा रोग
जिसका न फिर इलाज हो जिसकी दवा न हो

मुझको क़ुबूल हैं तिरे रंज–ओ–मलाल–ओ–ग़म
बस तू मिरे रक़ीब से छुप कर मिला न हो

  - Ankit Yadav

Dushmani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading Dushmani Shayari Shayari