ye KHvaabon ko makaan dene lagii hai | ये ख़्वाबों को मकाँ देने लगी है

  - Ankit Yadav

ये ख़्वाबों को मकाँ देने लगी है
ज़बाँ को हम-ज़बाँ देने लगी है

नज़र-अंदाज़ियाँ उस शय की मुझको
बड़े गहरे निशाँ देने लगी है

हर इक दिन बढ़ती बालों की सफ़ेदी
कहानी का बयाँ देने लगी है

मोहब्बत का सफ़र लंबा है लेकिन
ये गाड़ी अब धुआँ देने लगी है

जवाँ तो हो गए पर वो कहानी
हमें अब हिचकियाँ देने लगी है

  - Ankit Yadav

Pollution Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ankit Yadav

As you were reading Shayari by Ankit Yadav

Similar Writers

our suggestion based on Ankit Yadav

Similar Moods

As you were reading Pollution Shayari Shayari