आँख कुछ बे-सबब ही नम तो नहीं
ये कहीं आप का करम तो नहीं
हम ने माना कि रौशनी कम है
फिर भी ये सुब्ह शाम-ए-ग़म तो नहीं
'इश्क़ में बंदिशें हज़ार सही
बंदिश-ए-दाना-ओ-दिरम तो नहीं
था कहाँ 'इश्क़ को सलीक़ा-ए-ग़म
वो नज़र माइल-ए-करम तो नहीं
मोनिस-ए-शब रफ़ीक़-ए-तन्हाई
दर्द-ए-दिल भी किसी से कम तो नहीं
वो कहाँ और कहाँ सितमगारी
कुछ भी कहते हों लोग हम तो नहीं
शिकवे की बात और है वर्ना
लुत्फ़-ए-पैहम कोई सितम तो नहीं
देख ऐ क़िस्सा-गो-ए-रंज-ए-फ़िराक़
नोक-ए-मिज़्गान-ए-यार नम तो नहीं
उन के दिल से सवाल करता है
ये तबस्सुम शरीक-ए-ग़म तो नहीं
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi
our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi
As you were reading Broken Shayari Shayari