जुनूँ से राह-ए-ख़िरद में भी काम लेना था
हर एक ख़ार से इज़्न-ए-ख़िराम लेना था
फ़राज़-ए-दार पे दामन किसी का थाम लिया
जुनून-ए-शौक़ को भी इंतिक़ाम लेना था
हज़ार बार नताएज से हो के बे-परवा
उसी का नाम लिया जिस का नाम लेना था
इलाज-ए-तिश्ना-लबी सहल था मगर साक़ी
जो दस्त-ए-ग़ैर में है कब वो जाम लेना था
जुनूँ की राह में तदबीर-ए-सर
ख़ुशी के लिए
बस एक वलवला-ए-तेज़-गाम लेना था
शिकस्ता लाख थी कश्ती हज़ार था तूफ़ाँ
ख़याल में कोई दामन तो थाम लेना था
नसीम एक रविश तक पहुँच के थम सी गई
कि ना-शगुफ़्ता कली का पयाम लेना था
शब-ए-फ़िराक़ में भी कुछ दिए चमकने लगें
निगाह-ए-शौक़ से इतना तो काम लेना था
हज़ार बार तिरी बज़्म में हुआ महसूस
लिया जो ग़ैर ने मुझ को वो जाम लेना था
मैं एक जुरअ-ए-मस्ती पे सुल्ह क्यूँँ करता
मुझे तो जाम में माह-ए-तमाम लेना था
ग़ज़ब हुआ कि इन आँखों में अश्क भर आए
निगाह-ए-यास से कुछ और काम लेना था
किसी ने आग लगाई हो कोई मुजरिम हो
हमें तो अपने ही सर इत्तिहाम लेना था
निगाह-ए-शोख़ यही फ़त्ह और कुछ होती
जो गिर रहे थे उन्हें बढ़ के थाम लेना था
ये बज़्म-ए-ख़ास का ऐश-ए-दो-रोज़ा क्या होगा
ग़म-ए-अवाम से ऐश-ए-दवाम लेना था
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi
our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi
As you were reading Raasta Shayari Shayari