इक आह-ए-ज़ेर-ए-लब के गुनहगार हो गए
अब हम भी दाख़िल-ए-सफ़-ए-अग़्यार हो गए
जिस दर्द को समझते थे हम उन का फ़ैज़-ए-ख़ास
उस दर्द के भी लाख ख़रीदार हो गए
जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था
वो हौसले ज़माने के मेयार हो गए
साक़ी के इक इशारे ने क्या सेहर कर दिया
हम भी शिकार-ए-अंदक-ओ-बिस्यार हो गए
अब उन लबों में शहद ओ शकर घुल गए तो क्या
जब हम हलाक़-ए-तल्ख़ी-ए-गुफ़्तार हो गए
हर वा'दा जैसे हर्फ़-ए-ग़लत था सराब था
हम तो निसार-ए-जुरअत-ए-इंकार हो गए
तेरी नज़र पयाम-ए-यक़ीं दे गई मगर
कुछ ताज़ा वसवसे भी तो बेदार हो गए
इस मय-कदे में उछली है दस्तार बार-हा
वाइज़ यहाँ कहाँ से नुमूदार हो गए
सरसब्ज़ पत्तियों का लहू चूस चूस कर
कितने ही फूल रौनक़-ए-गुलज़ार हो गए
'ज़ैदी' ने ताज़ा शे'र सुनाए ब-रंग-ए-ख़ास
हम भी फ़िदा-ए-शोख़ी-ए-इंकार हो गए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi
our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi
As you were reading Nature Shayari Shayari