राह-ए-उल्फ़त में मिले ऐसे भी दीवाने मुझे
जो मआल-ए-दोस्ती आए थे समझाने मुझे
'इश्क़ की हल्की सी पहली आँच ही में जल बुझे
क्या भला दर्द-ए-वफ़ा देंगे ये परवाने मुझे
ये तो कहिए बे-ख़ुदी से मिल गई कुछ आगही
वर्ना धोका दे दिया था चश्म-ए-बीना ने मुझे
ना-मुरादी लूट ही लेती मता-ए-आरज़ू
इक सहारा दे दिया एहसास-ए-फ़र्दा ने मुझे
किस से कहता दिल की बातें किस से सुनता उन का राज़
बज़्म में तो सब नज़र आते हैं बेगाने मुझे
तौबा तौबा ना-उम्मीदी की ख़याल-आराइयाँ
देखते हों जैसे ख़ुद ललचा के पैमाने मुझे
मेरा इक अदना सा परतव है निज़ाम-ए-काएनात
क्या समझ रक्खा है इस महदूद दुनिया ने मुझे
जब कभी देखा है ऐ 'ज़ैदी' निगाह-ए-ग़ौर से
हर हक़ीक़त में मिले हैं चंद अफ़्साने मुझे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ali Jawwad Zaidi
our suggestion based on Ali Jawwad Zaidi
As you were reading Ishq Shayari Shayari