uljhe kaanton se ki khele gul-e-tar se pahle | उलझे काँटों से कि खेले गुल-ए-तर से पहले

  - Ali Sardar Jafri

उलझे काँटों से कि खेले गुल-ए-तर से पहले
फ़िक्र ये है कि सबा आए किधर से पहले

जाम-ओ-पैमाना-ओ-साक़ी का गुमाँ था लेकिन
दीदा-ए-तर ही था याँ दीदा-ए-तर से पहले

अब्र-ए-नैसाँ की न बरकत है न फ़ैज़ान-ए-बहार
क़तरे गुम हो गए ता'मीर-ए-गुहर से पहले

जम गया दिल में लहू सूख गए आँखों में अश्क
थम गया दर्द-ए-जिगर रंग-ए-सहर से पहले

क़ाफ़िले आए तो थे नारों के परचम ले कर
सर-निगूँ हो गई हर आह असर से पहले

ख़ून-ए-सर बह गया मौत आ गई दीवानों को
बारिश-ए-संग से तूफ़ान-ए-शरर से पहले

सुर्ख़ी-ए-ख़ून-ए-तमन्ना की महक आती है
दिल कोई टूटा है शायद गुल-ए-तर से पहले

मक़तल-ए-शौक़ के आदाब निराले हैं बहुत
दिल भी क़ातिल को दिया करते हैं सर से पहले

  - Ali Sardar Jafri

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Sardar Jafri

As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Ali Sardar Jafri

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari