wufoor-e-shauq ki rangeen hikaayaten mat pooch | वुफ़ूर-ए-शौक़ की रंगीं हिकायतें मत पूछ

  - Ali Sardar Jafri

वुफ़ूर-ए-शौक़ की रंगीं हिकायतें मत पूछ
लबों का प्यार निगह की शिकायतें मत पूछ

किसी निगाह की नस नस में तैरते निश्तर
वो इब्तिदा-ए-मोहब्बत की राहतें मत पूछ

वो नीम-शब वो जवाँ हुस्न वो वुफ़ूर-ए-नियाज़
निगाह ओ दिल ने जो की हैं इबादतें मत पूछ

हुजूम-ए-ग़म में भी जीना सिखा दिया हम को
ग़म-ए-जहाँ की हैं क्या क्या इनायतें मत पूछ

ये सिर्फ़ एक क़यामत है चैन की करवट
दबी हैं दिल में हज़ारों क़यामतें मत पूछ

बस एक हर्फ़-ए-बग़ावत ज़बाँ से निकला था
शहीद हो गईं कितनी रिवायतें मत पूछ

अब आज क़िस्सा-ए-दारा-ओ-जम का क्या होगा
हमारे पा
से हैं अपनी हिकायतें मत पूछ

निशान-ए-हिटलरी-ओ-क़ैसरी नहीं मिलता
जो इब्रतों ने लिखी हैं इबारतें मत पूछ

नशात-ए-ज़ीस्त फ़क़त अहल-ए-ग़म की है मीरा
से
मिलेंगी और अभी कितनी दौलतें मत पूछ

  - Ali Sardar Jafri

Taareef Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ali Sardar Jafri

As you were reading Shayari by Ali Sardar Jafri

Similar Writers

our suggestion based on Ali Sardar Jafri

Similar Moods

As you were reading Taareef Shayari Shayari