dil se khayal-e-dost bhulaaya na jaayega | दिल से ख़याल-ए-दोस्त भुलाया न जाएगा

  - Altaf Hussain Hali

दिल से ख़याल-ए-दोस्त भुलाया न जाएगा
सीने में दाग़ है कि मिटाया न जाएगा

तुम को हज़ार शर्म सही मुझ को लाख ज़ब्त
उल्फ़त वो राज़ है कि छुपाया न जाएगा

ऐ दिल रज़ा-ए-ग़ैर है शर्त-ए-रज़ा-ए-दोस्त
ज़िन्हार बार-ए-इश्क़ उठाया न जाएगा

देखी हैं ऐसी उन की बहुत मेहरबानियाँ
अब हम से मुँह में मौत के जाया न जाएगा

मय तुंद ओ ज़र्फ़-ए-हौसला-ए-अहल-ए-बज़्म तंग
साक़ी से जाम भर के पिलाया न जाएगा

राज़ी हैं हम कि दोस्त से हो दुश्मनी मगर
दुश्मन को हम से दोस्त बनाया न जाएगा

क्यूँँ छेड़ते हो ज़िक्र न मिलने का रात के
पूछेंगे हम सबब तो बताया न जाएगा

बिगड़ें न बात बात पे क्यूँँ जानते हैं वो
हम वो नहीं कि हम को मनाया न जाएगा

मिलना है आप से तो नहीं हस्र ग़ैर पर
किस किस से इख़्तिलात बढ़ाया न जाएगा

मक़्सूद अपना कुछ न खुला लेकिन इस क़दर
या'नी वो ढूँडते हैं जो पाया न जाएगा

झगड़ों में अहल-ए-दीं के न 'हाली' पड़ें बस आप
क़िस्सा हुज़ूर से ये चुकाया न जाएगा

  - Altaf Hussain Hali

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Altaf Hussain Hali

As you were reading Shayari by Altaf Hussain Hali

Similar Writers

our suggestion based on Altaf Hussain Hali

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari