de tu saka wafa nahin mujhko | दे तू सकता वफ़ा नहीं मुझको

  - Ambar

दे तू सकता वफ़ा नहीं मुझको
ख़ैर कोई गिला नहीं मुझको

तेरे बस की नहीं रही ये बात
जानता हूँ बता नहीं मुझको

मैं नहीं डरता तेरी आँखों से
आँखें अपनी दिखा नहीं मुझको

हँसते हँसते कहीं न रो जाऊँ
याद उसकी दिला नहीं मुझको

चाहने से मुझे है लगता डर
जिसको चाहा मिला नहीं मुझको

  - Ambar

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ambar

As you were reading Shayari by Ambar

Similar Writers

our suggestion based on Ambar

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari