धूप के शहर में हुए साए

शुक्र किस का करूँ कि आप आए

अब तो जा कर भटकना सीखा है
अब कोई रास्ता न दिखलाए

इक ज़माने की ख़ाक छानी है
तेरे दर से कभी न उठ पाए

मुंजमित ख़्वाब है न ताबीरें
कौन सी रह पे कोई जम जाए

एक बे-नक्श नक़्श पाया है
जाने कितने नकूश ठुकराए

जिस को फ़र्त-ए-जुनूँ का ख़तरा हो
उस की बातों से जी न बहलाए

जो कटे थे तुझे भुलाने में
हम को वो दिन हमेशा याद आए

अपनी तशरीह क्या करें 'आमिर'
कौन समझे हुओं को समझाए

— Ameer Imam

More by Ameer Imam

Other ghazal from the same pen

See all from Ameer Imam →

Baaten Shayari Collection

Shers of baaten shayari collection.

All Baaten Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling