kis ke chamke chaand se rukhsaar qaisar-baag men | किस के चमके चाँद से रुख़्सार क़ैसर-बाग़ में

  - Ameer Minai

किस के चमके चाँद से रुख़्सार क़ैसर-बाग़ में
चाँदनी है साया-ए-दीवार क़ैसर-बाग़ में

फ़िल-हक़ीक़त ये भी कम गुलज़ार-ए-जन्नत से नहीं
हूरें फिरती हैं सर-ए-बाज़ार क़ैसर-बाग़ में

पाँव का याँ ज़िक्र कैसा साफ़ है ऐसी ज़मीं
दिल फिसलते हैं दम-ए-रफ़्तार क़ैसर-बाग़ में

ज़ेर-ए-शाख़-ए-गुल अगर सब्ज़ा कभी सोने लगा
शोर-ए-बुलबुल ने किया बेदार क़ैसर-बाग़ में

इतने पत्ते भी न होंगे गुलशन-ए-फ़िरदौस में
जिस क़दर फूलों के हैं अम्बार क़ैसर-बाग़ में

तिश्नगान-ए-शौक़ हैं शीरीं-लबों के मेहमाँ
बट रहा है शर्बत-ए-दीदार क़ैसर-बाग़ में

क़तरे शबनम के रग-ए-गुल पर दिखाते हैं बहार
गुँध रहे हैं मोतियों के हार क़ैसर-बाग़ में

साया-ए-बाल-ए-हुमा क्या ढूँढता है ऐ 'अमीर'
बैठ ज़ेर-ए-साया-ए-दीवार क़ैसर-बाग़ में

  - Ameer Minai

Eid Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Minai

As you were reading Shayari by Ameer Minai

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Minai

Similar Moods

As you were reading Eid Shayari Shayari