main ro ke aah karunga jahaan rahe na rahe | मैं रो के आह करूँँगा जहाँ रहे न रहे

  - Ameer Minai

मैं रो के आह करूँँगा जहाँ रहे न रहे
ज़मीं रहे न रहे आसमाँ रहे न रहे

रहे वो जान-ए-जहाँ ये जहाँ रहे न रहे
मकीं की ख़ैर हो या रब मकाँ रहे न रहे

अभी मज़ार पर अहबाब फ़ातिहा पढ़ लें
फिर इस क़दर भी हमारा निशाँ रहे न रहे

ख़ुदा के वास्ते क़लमा बुतों का पढ़ ज़ाहिद
फिर इख़्तियार में ग़ाफ़िल ज़बाँ रहे न रहे

ख़िज़ाँ तो ख़ैर से गुज़री चमन में बुलबुल की
बहार आई है अब आशियाँ रहे न रहे

चला तो हूँ पए इज़हार-ए-दर्द-ए-दिल देखूँ
हुज़ूर-ए-यार मजाल-ए-बयाँ रहे न रहे

'अमीर' जमा हैं अहबाब दर्द-ए-दिल कह ले
फिर इल्तिफ़ात-ए-दिल-ए-दोस्ताँ रहे न रहे

  - Ameer Minai

Afsos Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Minai

As you were reading Shayari by Ameer Minai

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Minai

Similar Moods

As you were reading Afsos Shayari Shayari