basar hona bahut dushwaar sa hai | बसर होना बहुत दुश्वार सा है

  - Ameer Qazalbash

बसर होना बहुत दुश्वार सा है
ये शब जैसे किसी की बद-दुआ है

अंधेरे मोड़ पर मुझ सा ही कोई
न जाने कौन है क्या चाहता है

इक ऐसा शख़्स भी है बस्तियों में
हमें हम से ज़ियादा जानता है

पनाहें ढूँडने निकली थी दुनिया
सवा नेज़े पे सूरज आ गया है

अभी तक सुर्ख़ है मिट्टी यहाँ की
जहाँ मैं हूँ वो शायद कर्बला है

ख़ुशी की लहर दौड़ी दुश्मनों में
वो शायद दोस्तों में घिर गया है

कई दिन हो गए हैं चलते चलते
ख़ुदा जाने कहाँ तक रास्ता है

  - Ameer Qazalbash

Sooraj Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Qazalbash

As you were reading Shayari by Ameer Qazalbash

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Qazalbash

Similar Moods

As you were reading Sooraj Shayari Shayari