subh tak main sochta hooñ shaam se | सुब्ह तक मैं सोचता हूँ शाम से

  - Ameer Qazalbash

सुब्ह तक मैं सोचता हूँ शाम से
जी रहा है कौन मेरे नाम से

शहर में सच बोलता फिरता हूँ मैं
लोग ख़ाइफ़ हैं मिरे अंजाम से

रात भर जागेगा चौकी-दार एक
और सब सो जाएँगे आराम से

सौ बरस का हो गया मेरा मज़ार
अब नवाज़ा जाऊँ गा इनआम से

साथ लाऊँगा थकन बे-कार की
घर से बाहर जा रहा हूँ काम से

नाम ले उस का सफ़र आग़ाज़ कर
दूर रख दिल को ज़रा औहाम से

ज़िंदगी की दौड़ में पीछे न था
रह गया वो सिर्फ़ दो इक गाम से

  - Ameer Qazalbash

Anjam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameer Qazalbash

As you were reading Shayari by Ameer Qazalbash

Similar Writers

our suggestion based on Ameer Qazalbash

Similar Moods

As you were reading Anjam Shayari Shayari