shiddat-e-shauq se afsaane to ho jaate hain | शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैं

  - Ameeta Parsuram Meeta

शिद्दत-ए-शौक़ से अफ़्साने तो हो जाते हैं
फिर न जाने वही आशिक़ कहाँ खो जाते हैं

मुझ से इरशाद ये होता है कि समझूँ उन को
और फिर भीड़ में दुनिया की वो खो जाते हैं

दर्द जब ज़ब्त की हर हदस गुज़र जाता है
ख़्वाब तन्हाई के आग़ोश में सो जाते हैं

बस यूँँही कहते हैं वो मेरे हैं मेरे होंगे
और इक पल में किसी और के हो जाते हैं

हम तो पाबंद-ए-वफ़ा पहले भी थे आज भी हैं
आप ही फ़ासले ले आए तो लो जाते हैं

कोई तदबीर न तक़दीर से लेना-देना
बस यूँँही फ़ैसले जो होने हैं हो जाते हैं

कुछ तो एहसास-ए-मोहब्बत से हुईं नम आँखें
कुछ तिरी याद के बादल भी भिगो जाते हैं

  - Ameeta Parsuram Meeta

Aashiq Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ameeta Parsuram Meeta

As you were reading Shayari by Ameeta Parsuram Meeta

Similar Writers

our suggestion based on Ameeta Parsuram Meeta

Similar Moods

As you were reading Aashiq Shayari Shayari